महाराजगंज : महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक, कोषाध्यक्ष समेत तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ है, आपको बता दे कि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कमेटी को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट के आदेश पर कालेज के तीन सदस्यों और एक अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गयी.

ये भी पढ़ें : महराजगंज : वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पकड़े गए दरोगा जी, जानें इनका क्या हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार विश्वास, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र रौनियार, सदस्य शिवानी विश्वास समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज हुआ है पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

0Shares
error: Content is protected !!