bihar siyasi halchal

नेता-नगरी: एक बार फिर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि रविवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस आलाकमान से बात की। जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोनिया गांधी से फोन पर बात कर बिहार के सियासी परिदृश्य पर चर्चा की। दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी आरजेडी ने 9 अगस्त को विधायकों की बैठक बुलाई है।

खबरों के मुताबिक होने वाली ये बैठक राबड़ी देवी के आवास पर होगी। मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायक दल की बैठक होगी। दरअसल, जेडीयू के पूर्व वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद से सियासी हलचल तेज है।

ये भी पढ़ें- तिरंगे से जुड़े आपके हर सवाल के जवाब यहाँ हैं, आपको अपने घर तिरंगा कैसे फहराना है यह भी जानें

बिहार की राजनीति में उथल-पुथल शुरू
सियासी हलचल देखकर कहा जा रहा है कि बिहार की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है।सूत्रों के अनुसार, रविवार को नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से बीच हुई बातचीत में बिहार के राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही बीजेपी की मौजूदा कार्यशैली पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

ये भी पढ़ें- तड़कते-भड़कते सवाल पर डीएम मुस्कुराए और एसपी के मुंह पर ही चौकी इंचार्ज की पीठ थपथपा गए

नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र
वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा था। कुछ लोग जहाज को डुबाना चाहते थे, नीतीश कुमार ने समय रहते उन लोगों को पहचान लिया। आरसीपी सिंह को पार्टी से जाना ही था क्योंकि उनका तन यहां था, लेकिन मन कहीं और था।

You missed

error: Content is protected !!