गोरखपुर: खजनी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे व बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों का शव जिला अस्पताल में है। घटना की सूचना मिलते ही शुभचिंतको की भीड़ जुट गई। जिला अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे हुए हैं। अभी तक आत्महत्या का कारण नहीं पता चला है।

ये भी पढें- यूपी: सड़क हादसे में सीएम योगी के ओएसडी की मौत
बताया जा रहा है कि खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल मौर्य भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार सुबह घर के कमरे में पुत्री पूनम (23) और पुत्र सोनू (20) का शव फंदे से लटकटा मिला। यह देख परिजनों की हालत खराब हो गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

0Shares
error: Content is protected !!