महराजगंज संवाददाता:अरुण कुमार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर का निर्माण जोरों पर चल रहा है. प्रधानमंत्री का दावा है कि जल संचय व जल संरक्षण के लिए तालाबों का अमृत सरोवर करना जरूरी है. वही तालाबों का अमृत सरोवर करने में देश मे यूपी का पहला स्थान है साथ ही जनपद महराजगंज का नाम यूपी के टॉप 10 जनपदों में शामिल किया गया है.

 

ये भी पढें- Maharajganj: नन्हें बच्चों की मुट्ठी खुलते ही खुले भाग्य, मिला आशियाना

इस संदर्भ में जब महराजगंज मुख्यविकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि शाषन के निर्देशन में जिलापंचायत को 5 अमृत सरोवर , प्रति क्षेत्र पंचायत को 3 अमृत सरोवर व ग्रामपंचायत में 2 अमृत सरोवर निर्माण के लिए लक्ष्य दिया गया था. जनपद मव क्षेत्र पंचायत के माध्यम से 36 अमृत सरोवर , जिलापंचायत के माध्यम से 5 अमृत सरोवर व ग्रामपंचायत के माध्यम से 1500 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण करने का लक्ष्य था. 15 अगस्त तक जो लक्ष्य शाषन द्वारा दिया गया था उस लक्ष्य को जनपद ने पार कर दिया वही जनपद में 176 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य बनाया गया जिसमें हमने 155 अमृत सरोवर का निर्माण कराया है वही 140 से अधिक अमृत सरोवरों पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण कराया गया. शाषन द्वारा समय-समय पर जो निर्देश जारी किया जा रहे थे उन निर्देशों का पालन किया जा रहा था. आने वाली कुछ समय मे जनपद में निर्माण हुए अमृत सरोवर की एक अच्छी तस्वीर सामने आएगी.

ये भी पढें- महराजगंज: सीडीओ ने जिले के सभी ग्राम्य विकास कार्यों और योजनाओं की ली क्लास, सम्बंधित को दिए निर्देश

मुख्यविकास अधिकारी ने यह भी बताया कि गाँवो में अतिक्रमण हुए भूमि को खाली कराकर वहाँ मनरेगा पार्क व खेल मैदान बनाया जा रहा है. जिससे गांव में सेना की तैयारी करने वाले युवाओं को तैयारी करने में सुविधा मिलेगी वही गांव के छोटे बच्चे खेल मैदान में लगाये गए उपकरणो के सहारे खेल-कूद कर मनोरंजन करेंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!