डायल 112 की ट्विटर अकाउंट से घुघुली थाना के रामपुर बल्डीहा का मामला ट्वीट किया गया है, जिसमे बताया गया है कि फोन करने वाले ने सूचना दी थी कि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ हो रहा है, मौके पर पहुँची पीआरवी वैन ने आरोपी को मौके से पकड़कर घुघुली थाने में सुपुर्द कर दिया.

ये भी पढ़ें-महराजगंज: श्याम मंदिर पहुँची मुस्लिम महिलाओं का एक समूह, पूछा क्या मैं अंदर जा सकती हूँ?

घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बलडीहा से पुलिस की हेल्पलाइन नंबर -डायल 112 पर सूचना आई कि एक युवक फोन करने वाले की बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, मौके पर पहुँची पीआरवी 2567 ने आरोपी युवक को मौके से पकड़कर घुघुली थाने ले आई.

घुघुली थाना के उप निरीक्षक भगवान बख्स सिंह ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है, आरोपी युवक कल रात शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था और आरोप लगाने वाले का यह बड़ा पिता है. यह सभी एक ही परिवार के हैं, आरोप लगाने वाली लड़की के यह बड़े पापा लगते हैं और इनकी उम्र करीब 55 वर्ष होगी इन्हें अभी शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया गया है. हालांकि डायल 112 को छेड़छाड़ की सूचना दी गई थी.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!