आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, मंदिर प्रांगण फूल और गुब्बारों से सजा हुआ है. मंदिर पर मत्था टेकने वालों का हुजूम उमड़ा हुआ है लोग आज श्याम के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं बच्चों को भी खूब खूबसूरती से सजाकर कृष्ण का पोशाक पहनाएं लोग मंदिर पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-महराजगंज: हर वर्ष करोड़ों का व्यापार करने वाली दो बैंकिंग संस्थाओं को तिरंगे से परहेज?

कैमरे में कैद हुई अनोखी तस्वीर-
शहर के महराजगंज फरेंदा रोड पर स्थित श्याम मंदिर बेहद खूबसूरत सजाया गया है अचानक वहाँ नकाब में कुछ महिला और उनके साथ बच्चों का एक समूह पहुँचता है, बड़ी देरी तक वो लोग श्याम मंदिर के गेट पर खड़े रहते हैं लोगों को निहारते हैं कुछ फोटो लेते हैं, तभी उसमे से नकाब लगाई एक महिला हमारे साथ खड़े एक युवक से आकर पूछती है कि क्या हम लोग मंदिर में जा सकते हैं?

फोटो- श्री कृष्ण के साथ सेल्फी लेती महिला

श्री कृष्ण के साथ ली सेल्फी- जिस व्यक्ति से उस नकाब वाली महिला ने पूछा वह युवक थोड़ी देर सोच विचार करने लगा तभी आसपास खड़े अन्य लोग बड़े ही गर्व के साथ कहते हैं क्यों नहीं जा सकती हैं आप जाइए यह आपकी आस्था है आपको कोई नहीं रोकेगा. वह महिला सभी के साथ मंदिर में जाती है भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करती है वहीं बड़ी देरी तक भगवान श्री कृष्ण को अपने साथ कैमरे में कैद करती है. जिसकी कई तस्वीर हमारे पास मौजूद है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!