maharajganj crime news

महराजगंज: इंडो-नेपाल बार्डर पर आए दिन तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। इसे देखते हुए पुलिस व एसएसबी की टीम द्वारा लगातार संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाता है। बीते मंगलवार को नेपाली शराब व नकली फरफ्यूम के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नेपाली शराब व नकली फरफ्यूम बरामद की गई है।

बता दें थाना सौनौली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग चलाई जा रही थी। इसी दौरान सोनौली पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध के पास से 330 पीस नकली परफ्यूम बरामद की।

ये भी पढ़ें-  तिरंगा यात्रा में लगे ‘पाकिस्‍तान-जिंदाबाद’ के नारे, राष्‍ट्रीय ध्‍वज को उतारकर लगया हरा झंडा

वहीं दूसरा मामला थाना नौतनवां क्षेत्र से है। नौतनवा पुलिस ने अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 45 शीशी अवैध नेपाली शराब भी बरामद की गई है।

तीसरा मामला जिले के थाना बरगदवा क्षेत्र का है। यहां पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में 125 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।

 

0Shares
error: Content is protected !!