maharajganj news

महराजगंज: जिले के घुघली थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। दरअसल भाजपा सभासद ने जेई पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा कई बार जेई को फोन किया गया, लेकिन जेई मौके पर नहीं पहुँचे।

महराजगंज के घुघली नगर पंचायत के वार्ड नं 9 की सभासद रोशनी जायसवाल ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र लिखते हुए अपने वार्ड में हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। रोशनी ने लिखा है अनिल सिंह के घर से जोगिया ढाल तक डूडा द्वारा सड़क बनाया जा रहा है, जिसमें सेम ईंट और नहर से निकाली हुई सिल्ट का प्रयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में तस्करों के खेल पर पुलिस ने कसी नकेल, पढ़ें पूरी खबर

इस मामले पर उन्होंने नगर पंचायत के जेई को कई बार फोन किया है लेकिन जेई उस स्थल पर निरीक्षण करने नहीं पहुँचे हैं। उक्त सड़क के कार्य की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

0Shares
error: Content is protected !!