tiranga yatra

उत्तर प्रदेश: पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। वहीं बहराइच जिले में कुछ अराजक तत्वों ने एक सरकारी पानी की टंकी से राष्‍ट्रीय ध्‍वज उतारकर हरा झंडा लगा दिया। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा मामला सहारनपुर से जुड़ा हुआ है, जहां एक स्‍कूल में तिरंगा रैली के दौरान पाकिस्तान-जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पांच छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दरअसल, बहराइच जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने के अनुसार ‘आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के उपलक्ष्य में रखौना गांव स्थित सरकारी पानी की टंकी पर गांव वासियों ने दो राष्ट्रीय ध्वज लगाए थे. शनिवार सुबह दो युवकों ने टंकी पर झंडा लगाने का विरोध करते हुए दोनों झंडे उतारकर जमीन पर फेंक दिए और वहां हरे रंग के झंडे लगा दिए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.’

ये भी पढ़ें- अदम्य साहस, बहादुरी और पराक्रम के प्रतीक भारतीय सेना पर एसएसबी कमांडेट से चर्चा

बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम (23) व शहवान (20) के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान व दो समुदायों व जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- नगरपालिका अध्यक्ष ने की ये खास अपील, जो महराजगंज के वासियों को जरूर सुनना चाहिए

वहीं दूसरी तरफ सहारनपुर जिले के गंगोह स्थित एक स्कूल में तिरंगा रैली के दौरान कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान-जिंदाबाद के नारे लगाए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है. ये नारे लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें जिन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है वे सभी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!