महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा महराजगंज-निचलौल मार्ग पर दमकी स्थित भारत गैस एजेंसी के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से बर्थडे मनाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

तीन मृतकों की पहचान बरौहिया गांव के रहने वाले

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों की पहचान ग्राम बरौहिया निवासी के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद डंपर चालक फरार

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक और डंपर की तलाश में जुटी है।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निचलौल थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

1Shares
error: Content is protected !!