maharajganj news

महराजगंज: जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाने के लिए प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज पुलिस भी पूरी तैयारी में जुटी हुई है। महराजगंज पुलिस इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिले के सभी क्षेत्रों में आम लोगों से मुलाकात कर जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निचलौल क्षेत्र में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा आम लोगों को राष्ट्रध्वज वितरण कर तिरंगा रैली निकाली गई।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना नौतनवा तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, द्वारा आम लोगों को राष्ट्रध्वज वितरण कर तिरंगा रैली निकाली गई।

ये भी पढ़ें- महराजगंज सभी यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलमंत्री से मिले सांसद पंकज चौधरी

 

हर घर तिरंगा अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना सिन्दुरिया तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, द्वारा आम लोगों को राष्ट्रध्वज वितरण कर तिरंगा रैली निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, थाना बरगदवा में गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा अपने क्षेत्र में जाकर हर घर तिरंगा एवं नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया।

0Shares
error: Content is protected !!