maharajganj crime news

महराजगंज: जिले में आए दिन तस्करी का मामला सामने आ रहा है। हालांकि महराजगंज पुलिस तस्करी रोकने के लिए तस्करों पर लगातार निगाह बनाई हुई है। ऐसे में महराजगंज पुलिस को आए दिन सफलता भी मिल रही है। ऐसा ही एक और मामला नौतनवा थाना क्षेत्र से आया है।

दरअसल, जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अभियुक्त खाद तस्करी में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक इनके पास से 14 बोरी खाद भी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें-  महराजगंज: मेरे पापा मेरे परिवार के लिए सबकुछ हैं, आप ऐसा कुछ न करें – एक बेटी की गुहार

पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

0Shares
error: Content is protected !!