Aishwarya Sharma

टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी यानि पत्रलेखा के किरदार से फेमस हुईं अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों बेहद खुश हैं. उन्होंने हाल में ब्रांडेड न्यू कार खरीदी है. एक्ट्रेस ने कार के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर की एसयूवी (SUV) खरीदी है, उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. तस्वीरों में ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट (Neil Bhatt) के साथ नजर आ रही हैं. नील ड्राइवर सीट पर बैठे हैं, वहीं ऐश्वर्या खुशी से सेल्फी वीडियो शूट करती दिख रही हैं.

टीवी के हॉट कपल ऐश्वर्या और नील ने नई कार अपने शो के सेट पर भी चलाकर टेस्ट ड्राइव ली. इंस्टाग्राम पर कार की फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, “मेरी धन्नो से मिलिए, जब आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलता है. मेरे प्यार नील भट्ट का सबसे ज्यादा धन्यवाद साथ ही मां-बाप का भी बहुत शुक्रिया.”

बता दें कि इस कार की कीमत करीब 10 से 15 लाख के बीच है. ऐश्वर्या ने कड़ी मेहनत से मिले इस फल के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है. ऐश्वर्या ने डैशबोर्ड पर रखी छोटी गणपति की मूर्ति के साथ एक तस्वीर साझा की, इसके साथ उन्होंने लिखा, ”धन्यवाद बप्पा हर चीज के लिए।”

 

0Shares
error: Content is protected !!