नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से लखनऊ में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने मुलाकात की। नगर में विकास और जनसुविधाओं को लेकर हुई अहम चर्चा।

महराजगंज / लखनऊ: सिसवां नगर पालिका के सर्वांगीण विकास को लेकर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने आश्वस्त किया है।

लखनऊ स्थित मंत्री के निजी आवास पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नगर में चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री ए.के. शर्मा ने सिसवां नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर को और अधिक सुविधायुक्त और सुंदर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने बताया कि मंत्री से सिसवां में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को लेकर प्रस्ताव रखे गए हैं, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया है।

इस मुलाकात के बाद सिसवां नगर के विकास को और गति मिलने की उम्मीद है।

1Shares
error: Content is protected !!