सिसवा। अमृत सरोवर में डूबने से तीन किशोरों की मौत के मामले में कांग्रेस सक्रिय हो गई है। बुधवार को नेता गोविंद मिश्रा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता का वादा किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी फोन पर पीड़ितों से बात कर दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

अजय राय ने कहा कि यदि हादसे में लापरवाही पाई जाती है तो कांग्रेस दोषियों के खिलाफ आवाज उठाएगी। गोविंद मिश्रा ने भी मामले की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की बात कही।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, अब्दुल गनी, रूमताज़ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

1Shares
error: Content is protected !!