बृजमनगंज: महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात सो रहे एक दंपति पर अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पति पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह महिला को जबरन अपने साथ ले गया। घायल पति ने होश आने पर अपने परिजनों और साथियों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और महिला की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पुलिस को रेलवे की एक बंद पड़ी बिल्डिंग में महिला बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद रेलवे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

1Shares

You missed

error: Content is protected !!