समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सुरेंद्र कुमार भारती मंगलवार को मिठौरा क्षेत्र के दो शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग भी दिया। साथ ही सरकार से पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग उठाई।

पहला मामला: विद्युत हादसे का शिकार हुआ परिवार
लालपुर के दरहटा टोला निवासी प्रदीप भारती की 3 अगस्त को नगर क्षेत्र में एक निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। 30 घंटे बाद भी मदद न मिलने पर नेता ने ADM डॉ. प्रशांत कुमार से फोन पर बात कर आपदा कोष से तुरंत सहायता दिलाने की गुहार लगाई। श्रम अधिकारी से मकान स्वामी पर कार्रवाई की भी मांग की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को 5,000 रुपये की मदद प्रदान की।

दूसरा मामला: नदुआ गांव का दुखद प्रकरण
इसके बाद सुरेंद्र भारती नदुआ गांव पहुंचे। यहां रविवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। नेता ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान फीरोज आलम, अरमान, गणेश यादव, पंकज, सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!