महराजगंज ( Uptv ): पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर के टोला अमहिया बीते गुरुवार को सनसनीखेज घटना हुई. बीते 16 अप्रैल की रात करीब 11 बजे 21 वर्षीय रवि मद्धेशिया पुत्र अनिल मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में अपने घर के बाहर मिला। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

परिजनों के मुताबिक़, रवि को पड़ोसी लाल बहादुर प्रसाद और उसके पुत्रों कमलेश, अमलेश व दुर्गेश ने बुरी तरह पीटा और मरणासन्न हालत मे घर के पास छोड़ दिया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ पड़ोसी लाल बहादुर की पुत्री सुनीता (19) का रवि से प्रेम संबंध था।

 

आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर सामाज़िक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए 16 अप्रैल की रात सुनीता के पिता और भाइयों ने उसकी हत्या कर दी और शव को पीपीगंज थाना क्षेत्र के सिसई घाट, राप्ती नदी किनारे ले जाकर देर रात चोरी से दाह संस्कार कर दिया।

घटना के अगले दिन 17 अप्रैल को घायल रवि के चाचा ने पनियरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लाल बहादुर प्रसाद और उसके तीनों पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ जाँच तेज कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक़ पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या करने और शव को सिसई घाट पर जलाने की बात स्वीकार की है।

मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर अंकुर गौतम और मोबाइल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दाह संस्कार वाली स्थल पर पहुँच साक्ष्य व नमूना इकट्ठा किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि शक के आधार पर कुछ लोगो को पुलिस थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है, पूरे मामले की गहन जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

इस भयावह घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

You missed

error: Content is protected !!