महराजगंज ( Uptv ): जनपद में अवैध खनन के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस की कार्यवाई का दौर लगातार जारी है।
प्रभारी सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान बालू से लदी एक ट्रैक्टर – ट्राली को पकड़ा गया। जब चालक से बालू के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके तत्काल बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट की धारा 207 और अवैध खनन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर – ट्राली को सीज कर दिया।
अप्रैल माह में अब तक 06 ट्रैक्टर – ट्रालियों पर हो चुकी कार्यवाई
अप्रैल माह में अब तक सिंदुरिया पुलिस ने कुल 06 ट्रैक्टर – ट्रालियों को सीज करने की कार्यवाई की है. जिसमे 05 अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत लोडर मशीन है।
वही सोमवार की रात एक बालू लदी ट्रैक्टर – ट्राली को सीज किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अवैध खनन माफियाओं में खौफ
थानाक्षेत्र में लगातार हो रही इस पुलिसिया कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस सक्रियता की आम जनता में सराहना हो रही है।
