महराजगंज ( Uptv ) : ठगी के मास्टरमाइंड सरदार बंधुओ (कुलवंत सिंह, परमजीत सिंह व प्रभजोत सिंह) की चाल उलटी पड़ गई है! पत्रकारों पर लगाया था आरोप!
एसके मोटर्स एजेंसी के मालिकों ने अपने ठगी के भंडाफोड़ होते देख बौखलाए, नेताओं के चरण वंदन में जुटे थे, किसी ने उन्हें ईमानदार, समझकर पत्रकारों के खिलाफ ही शिकायत देने को सलाह दी थी.
एजेंसी मालिकों ने पत्रकारों पर मारपीट, रंगदारी मांगने और एक विशेष समुदाय पर तंज कसने समेत तमाम फर्जी आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम को दिया था.
जिले के वरिष्ठ अधिकारी पढ़कर डिग्री लेकर इस कुर्सी पर हैं, डिग्री खरीद कर नहीं- यह बात शायद सरदार बन्धुओ को समझने में देर लग गई. एजेंसी में मारपीट, धमकी और तमाम मनगढ़ंत किस्से गढ़े गए लेकिन उन्हें यह भी सोचना था कि इन आरोपों की साक्ष्य कहाँ और कैसे देंगे.
पत्रकार कहते हैं कि इनका बड़ा फर्म है बड़े बड़े सीसीटीवी कैमरे लगे हैं यह दे सकते हैं और इन्हें अब देना ही होगा और नहीं दिया तो अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाना, फर्जी शिकायत देना आदि मामलों में इनके ऊपर ही मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए.
चैनल व रिपोर्टर्स को फर्जी बताते हुए इन ठगों ने डीएम को शिकायत दिया था, शिकायत पर पत्रकारों ने सभी साक्ष्यों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की जिसके बाद अब ठगों के खिलाफ ही जाँच की बात सामने आई है.
ठगी करने वाले चारो खाने से बुरे फँसे-
वित्तिय लेनदेन की जांच और चैनल को फर्जी बताने पर चैनल ने 01 करोड़ की मानहानि नोटिस भेजने की प्रक्रिया में है. वहीं अब पत्रकारों द्वारा दिए गए साक्ष्यों में कुछ पूर्व के ग्राहक भी शामिल हैं जिन्हें डरा धमकाकर जबरन मामला सुलह कराया गया था, और नए ग्राहकों के सभी वित्तिय साक्ष्य के दस्तावेज और ग्राहकों के बयान दर्ज करने के बाद प्रशासन कड़ी कार्यवाही की ओर बढ़ रही है.
वहीं बौखलाए ठगों ने जिले के कुछ सम्मानित पत्रकारों को साजिश के तहत मैनेज कराने की आड़ में सम्मानित पत्रकारों को भी झांसे में लेकर उन्हें जाल में फंसाने की साजिश रचे थे, जिसका भंडाफोड़ एक फेसबुक पोस्ट के बाद ही हो गया जिसके बाद पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है और अब यह लड़ाई सिर्फ हमारी और उन ग्राहकों की ही नहीं अब जिले के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों की बन चुकी है.
जल्द ही ठगों के खिलाफ बड़ा आंदोलन और बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी.
