महराजगंज ( Uptv ): भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सोमवार शाम करीब 6 बजे ठूठीबारी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (UP 53 DF 6009) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और अन्य हिस्सों से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने 200 बोतल कोडीन फॉस्फेट व ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (Asooran-C, 100 ml), 8500 रुपये भारतीय नकदी, 150 रुपये नेपाली करेंसी और एक मोबाइल फोन जब्त किया।
ये भी पढ़ें : एसपी का हंटर चला तो नप गए थानेदार! लापरवाही पड़ गई भारी, सस्पेंशन के साथ ही गई थानेदारी
मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान रेहान पुत्र नौसाद निवासी बाल्मीकि नगर और अरशद पुत्र निमुल्लाह निवासी सोनौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ ठूठीबारी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/22/23/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी SSB की संयुक्त टीम शामिल रही। सीमा पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
