महराजगंज के एसके मोटर्स पर हुई ठगी के भंडाफोड़ के बाद एजेंसी मालिकों की नींव हिल गई है. वह काली कमाई को छुपाने और शिकायतकर्ताओं को डराने दबाने में लगे हुए हैं.

कांग्रेसी युवा नेता गोविंद मिश्रा की आम जनता के साथ हुई ठगी का भंडाफोड़ करने की मुहिम अपने पूरे रंग में है. बड़ी संख्या में ठगी के शिकार हुए पीड़ित गोविंद मिश्रा के सम्पर्क में है जो अपने दस्तावेजों को साँझा करके जाँच कराने की बात कह रहे हैं. कम्पनी से मेल और फोन पर हुई बातचीत को साझा करते हुए बताया कि बजाज के मुख्य अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेकर आउटपुट टीम को जांच सौपी है और वह ग्राहकों के सीधे संपर्क में आकर उनसे प्रमाण एकत्रित कर रहे हैं.

सभी पीड़ितों को कम्पनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ठगी करने वाली एजेंसी और मालिकों, कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट कम्पनी में प्रस्तुत करके कार्यवाई तय की जाएगी!

ये भी पढ़ें : ठगों के खिलाफ महाअभियान: युद्ध स्तर पर संकलन होगी 100 साक्ष्य

गोविंद मिश्रा ने आगे बताया कि महराजगंज के आम आदमी के साथ हो रही लूट के ख़िलाफ़ शुरू इस अभियान से पीछे हटने वाले नहीं हैं। न्याय के लिए होने वाले संघर्ष में किसी भी परिणाम से डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली में युवाओं के अधिकार की लड़ाई में तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा लेकिन संघर्ष से पीछे नहीं हटे। उसी तरह अपने महराजगंज के लोगों की लड़ाई में पीछे हटने वाले नहीं हैं।

अब वह मुझे एक सम्मानित अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे है जिसका जवाब उन्हें दिया जाएगा.

आज लड़ाई मेरे कर्मभूमि में बैठे ठगों से है, और मैं इनसे डरने वाला नहीं हूँ इनकी काली कमाई, जीएसटी, टैक्स चोरी आदि सबकुछ जनता और शासन प्रशासन के सामने प्रस्तुत करता रहूँगा.

You missed

error: Content is protected !!