जिले के तेज तर्रार डीएम ने लिया खबर का सज्ञान, जांच टीम गठित
स्वास्थ्य विभाग के तीन बड़े अधिकारी करेंगे, आरोग्य हॉस्पिटल के काले कारनामों की जांच
महराजगंज: जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर से नाक पर आक्सीजन पाइप लगे मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद आपके अपने लोकप्रिय चैनल UPTV ने इस खबर को प्रमुखता के चलाया था।

जिलाधिकारी के निर्देशन में CMO ने जाँच टीम की गठित
खबर चलने के बाद जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खबर का सज्ञान लिया है। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने आरोग्य हॉस्पिटल के कारनामों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के तीन बड़े अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। उच्च स्तरीय टीम आरोग्य हॉस्पिटल के काले कारनामो की जांच करेगी।
सूत्रों की माने तो जाँच निष्पक्ष हुआ तो आरोग्य हॉस्पिटल का सीज़ होना तय माना जा रहा है, क्योंकि जिस डॉक्टर की डिग्री पर इस अस्पताल को लाइसेंस मिला उनकी दुकानदारी कही और चलती है।
ये भी पढ़ें: Maharajganj: गंभीर मरीज को एंबुलेंस नहीं, बाइक पर बैठा ले गया दलाल, सिस्टम पर फिर उठे सवाल !
जांच के दौरान डॉक्टर मौजूद भी रहे तो उनके मोबाइल सीडीआर से कलई खुल कर सामने आ जायेगी क्योकि जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से संज्ञान लिया है और जांच टीम को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी खंगालने के निर्देश दिए है।
जांच टी अस्पताल में लगे सीसीटीवी के डीभीआर की जांच करेगी कि महीने भर के भीतर डॉक्टर कितने दिनों तक अस्पताल आये हैं।
