महराजगंज: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोनौली बॉर्डर के पास सुरक्षा एजेंसियों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। गुरुवार को कुनसेरवा गुरुद्वारा के समीप से एक थाईलैंड की महिला सहित दो कथित गाइड को अवैध रूप से सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की 42 वर्षीय महिला सुपाप्रोन नेपाल से भारत में पगडंडी के रास्ते प्रवेश कर रही थी। इस दौरान स्थानीय युवक कैलाश यादव और इदु उर्फ वसीम उसकी मदद कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के विरुद्ध विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) में कार्रवाई की गई है।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि थाईलैंड की महिला दिल्ली जाने की फिराक में थी और कथित गाइड उसे गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश दिलाने का प्रयास कर रहे थे। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुट गई हैं।

वही उक्त प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड की महिला मिस सुपाप्रोन के द्वारा नेपाल के रास्ते भारत मे अवैध रूप से घुसपैठ की जा रही थी इसके साथ ही थाईलैंड की महिला का सहयोग करने के आरोप में दो स्थानीयों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 

0Shares

You missed

error: Content is protected !!