हस्तांतरण से पहले तकनीकी जांच और खामियां दूर करने के दिए निर्देश
महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को निर्माणाधीन एटीएस सर्वोदय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के मुख्य हॉल, डॉरमेट्री, रसोईघर, प्रधानाध्यापक व कर्मचारियों के आवास आदि का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हॉल और रसोई की दीवारों पर सीलन, विद्यालय की चारदीवारी का अभाव और मुख्य गेट से कर्मचारी आवास तक सड़क का निर्माण न होने जैसी गंभीर खामियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसिडको की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कमियों की सूची तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराएं।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का हस्तांतरण तभी किया जाएगा जब तकनीकी समिति द्वारा सभी पहलुओं की जांच कर संतोषजनक पाए जाएंगे।
