महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को बी – गैप तटबंध का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पर संख्या 06 से 14 तक तटबंध की स्थिति का अवलोकन किया और सुरक्षा कार्यों की प्रगति को देखा।

जिलाधिकारी ने स्पर संख्या पर भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा सुझाए गए ब्लॉक निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, सिंचाई द्वितीय खंड श्री राजीव कपिल ने बताया कि तटबंध की मजबूती के लिए 1x1x1 मीटर के सीमेंट और कंक्रीट के ब्लॉक लगाए गए हैं। साथ ही स्पर संख्या 14 पर बनाए जा रहे टेट्रा फोर्ड कार्य को भी देखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में सभी विभागीय कर्मी तटबंधों पर तैनात रहें और सतत भ्रमण कर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने तटबंधों पर बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, आश्रय स्थलों को तैयार रखने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जानी चाहिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि रोकी जा सके।

इस निरीक्षण अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्य, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की यह पहल क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

0Shares
error: Content is protected !!