बरसात में डूबेंगी सैकड़ों एकड़ फसलें, प्रधानों ने प्रशासन को दी चेतावनी
महाराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के चौरी चौराहे पर स्थित सरकारी ड्रेन ( नाले पर एक व्यक्ति के द्वारा अवैध निर्माण कराने पर वर्तमान ग्राम प्रधानों ने किया विरोध, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर चिंतित ग्राम प्रधान.
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल बड़हरा के ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने बीते माह में जिलाधिकारी समेत IGRS करते हुए चौरी चौराहे पर सरकारी ड्रेन नाली में अवैध निर्माण के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण अवैध निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है.
जंगल बड़हरा के ग्रामप्रधान शिवकुमार यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुआँ चाप के पूर्व प्रधान कल्पनाथ व उनके भाइयों के द्वारा चौरी चौराहे पर अवैध रूप से सरकारी ड्रेन नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है जिसकी शिकायत के बाद भी अधिकारियों की उदासीनता के कारण अवैध निर्माण पूर्ण होने की स्थिति में है। वही शिवकुमार यादव ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण होने से क्षेत्र के जंगल बड़हरा, माधोपुर और गिरगिटिया ग्रामसभा के किसानों की करीब 200 एकड़ से ज्यादा फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो जाएंगी।
वही माधोनगर के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुआँचाप के पूर्व प्रधान कल्पनाथ व उनके भाइयों के द्वारा भवन निर्माण के दौरान सरकारी ड्रेन नाले में दीवाल निर्माण कर लिया गया है जिससे ड्रेन का आधा हिस्सा कब्जा कर लिया गया है। अवैध कब्जे से बरसात के समय नाले से बारिश का पानी निकलने में दुविधा होगी और किसानों की सैकड़ो एकड़ फसल नष्ट हो जाएगी। वही शिकायत के बाद भी जिले के अधिकारी अवैध निर्माण पर कोई सुध नही ले रहे है।
वही इस प्रकरण में जब पूर्व लेखपाल जनकराज प्रजापति जी से फ़ोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि 60 कड़ी की ड्रेन है 30 कड़ी पर अवैध कब्जा किया गया है.
वही उक्त मामले में सदर SDM जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जाँच करवाकर कार्यवाई की जाएगी
पूर्व प्रधान कल्पनाथ सहानी से जब फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अधिकारियों के द्वारा जाँच कर जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसका पालन किया जाएगा.
