महराजगंज ( Uptv ): श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद के प्राचीनतम शिव मंदिर कटहरा खास का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्राचीन शिव मंदिर, यात्री निवास, मंदिर परिसर आदि को देखा और साफ़ – सफाई के आवश्यक निर्देश दिए।

भगवान शिव जी को जलाभिषेक करते जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में दुकानों को व्यवस्थित करने करने का निर्देश देते हुए शौचालय में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त कर तत्काल सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में नियमित सफाई करवाने और पूरे परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।


मंदिर में भीड़ के दृष्टिगत पेयजल प्वाइंट को बढ़ाने तथा मंदिर के निकट स्थित अमृत सरोवर में पर्याप्त जल न होने पर सरोवर में जल भरवाने के साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के क्रियाशील न मिलने पर तत्काल क्रियाशील करवाने हेतु निर्देशित किया।

जनपद के प्राचीनतम शिव मंदिर का जाने इतिहास

जिलाधिकारी ने मंदिर व्यवस्था को समुचित तरीके से संचालित किए जाने हेतु प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण के क्रम में प्राचीनतम शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन कर पूजन–अर्चन और जलाभिषेक किया साथ ही सबके सुख–शांति व मंगल की कामना की।

ये भी पढें: मनरेगा में भ्रष्टाचार: विदेश में रह रहे युवक के खाते में भेजी गई मजदूरी, रोजगार सेवक ने मानी गड़बड़ी

कटहरा खास मंदिर जनपद के सर्वाधिक प्राचीन मंदिरों में एक है। मंदिर में सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को रात 12 बजे से ही भगवान शिव को जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग जाती है। रात के 12 बजे साधु-संतों की पूजा के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : #AncientTemple: 300 साल पुरानी चोरी और सर्पों का कहर: रहस्यमय कथा लिए कटहरा शिवधाम

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार पंकज शाही, तथा सदर नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!