महराजगंज: जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खुटहा बाजार में “मगन भारती के घर से रामदरश किराना स्टोर” तक प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई आर0सी0सी0 सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप।
शिकायतकर्ता नागेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए आइ.जी.आर.एस के माध्यम से शिकायत पत्र देकर बताया की प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क में घोर अनियमितता बरती गई है इसके साथ ही आरोप है कि आर.सी.सी सड़क निर्माण में गिट्टी, सीमेंट, सफेद बालू और मोरंग बालू मानक से कम इस्तेमाल किया गया है।
ग्रामीणों ने आर. सी.सी सड़क निर्माण में, जमकर अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क की चौड़ाई में भी प्रांतीय खंड के कर्मचारी व सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार के द्वारा अनियमितता बरती गई है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि आर. सी.सी सड़क निर्माण करने के दौरान एस्टीमेट के मुताबिक करीब 800 मीटर सड़क निर्माण करना है जबकि मोटरसाइकिल से लंबाई मापने पर मौके पर सड़क करीब 100 मीटर कम बनाया गया है।
ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर मनमाने ढंग से हुआ सड़क निर्माण
सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने के दौरान जब ग्रामीणों ने विरोध जताया तो मौके पर तैनात सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ग्रामीणों की बातों को अनसुना करते हुए मनमाने तरीके से सड़क निर्माण कर चंपत हो गए।
सड़क निर्माण करने के दौरान अधिकारियों की मिलीभगत में मैटेरियल को बेचने का आरोप
वही एक ग्रामीण ने Uptv से बात करते हुए बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क की ढलाई रात में की गई है जिससे किसी को कानों – कान खबर नहीं हुई।
इसके साथ ही सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बीचों-बीच मोटी गिट्टियों का प्रयोग किया गया है जबकि मानक के मुताबिक छोटी गिट्टियों से सड़क निर्माण करना था वहीं सड़क निर्माण में कम मटेरियल का इस्तेमाल कर घोर अनियमितता बरतते हुए भारी मात्रा में बचे मटेरियल को अधिकारियों की मिलीभत में बेच दिया गया।
Uptv के सवालों से भागते फिर रहे सहायक अभियंता कुनाल कुमार
खुटहा बाजार में बने आर. सी.सी सड़क निर्माण में बरती गई घोर अनियमितता की शिकायत जब Uptv की टीम को हुई तब Uptv की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ( अवाम की आवाज़ ) की बात सुनी तत्पश्चात ग्रामीणों के आरोप पर Uptv ने सहायक अभियंता कुनाल कुमार से आरोपो पर उनके पक्ष जानने का प्रयास किया लेकिन सहायक अभियंता कुनाल कुमार Uptv के सवालों से भागने लगे। वहीं उनके फोन नंबर 95554284×× पर लगातार फोन किया गया लेकिन “सहायक अभियंता कुनाल कुमार” साहब ठहरे “राजा साहब” जो फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझते।

वही जब Uptv की टीम ने किसी अन्य व्यक्ति के फ़ोन से “सहायक अभियंता कुनाल कुमार” को फ़ोन किया तो साहब फ़ोन उठाते ही दिक्कत पूछने लगे।
कड़ी मशक्कत के बाद “सहायक अभियंता कुनाल कुमार” से बात हुई, बातचीत के दौरान की कड़ी निम्नवत है
प्रथम सवाल : साहब ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घोर अनियमितता की गई है।
प्रथम जवाब ( कुनाल कुमार ) : सड़क निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता नही बरती गई है।
द्वितीय सवाल : सड़क निर्माण के में मानक से कम चौड़ाई में सड़क बनाई गई है।
द्वितीय जवाब ( कुनाल कुमार ) : सड़क कही कही चौड़ी बनी है कही कही पतली बनाई गई है।
तृतीय सवाल : साहब आरोप है कि सड़क की लंबाई में मानक से करीब 100 मीटर कम सड़क बनाई गई है।
तृतीय जवाब ( कुनाल कुमार ) : सड़क निर्माण में कही कही चौड़ाई की गई है।
चतुर्थ सवाल : साहब मैं लंबाई पूछ रहा हु
चतुर्थ जवाब ( कुनाल कुमार ) : लंबाई चौड़ाई हमे आप मत सिखाइये, फ़ोन कट।
