महराजगंज : सदर विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रेमसागर पटेल का देर रात गोरखपुर के एक निजी अस्पताल से रेफर करने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे निधन हो गया। प्रेमसागर पटेल के निधन की ख़बर सुनते ही महराजगंज में गम का माहौल छा गया।

ये भी पढ़ें : महराजगंज : न्याय की लिए दर दर भटकने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचा दिव्यांग

मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्रामविकास अधिकारी प्रेमसागर पटेल करीब चार दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे जिनका इलाज़ गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रेमसागर पटेल की बीमारी में न सुधार होता देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया, जहाँ रास्ते मे ही 51 वर्षीय ग्रामविकास अधिकारी का दुःखद निधन हो गया।

ये भी पढ़ें : Uptv के खबर का बड़ा असर : सीएमएस ने आशाओं पर कार्यवाही के लिए सीएमओ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य विभाग के जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

मृतक ग्रामविकास अधिकारी मिठौरा विकासखंड के ग्रामसभा पिपरा कल्याण के निवाशी थे जो सदर ब्लॉक में तैनात थे। उक्त ग्रामविकास अधिकारी के पास सदर ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्रामसभा बागापार , सेमरा राजा, दरौली, भिसवा तथा अगया गांव का चार्ज था। इनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। इनका पार्थिव शरीर इनके पैतृक गांव लाया गया। इनका दाह – संस्कार कुशीनगर जनपद के छितौनी घाट पर किया गया।

उक्त ग्रामविकास अधिकारी के निधन से क्षेत्र के गणमान्य लोगों समेत जनपद भर में गम का माहौल है।

0Shares
error: Content is protected !!