महराजगंज : विवेचना में लापरवाही करने पर एसपी ने एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसपी के तेवर देख समूचे पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है.

दरअसल निचलौल थाने पर तैनात प्रशांत कुमार दुबे द्वारा विवेचना के क्रम में अभियोग से सम्बंधित प्रपत्रों में आरोप पत्र समाहित न करते हुए पत्रावली को न्यायालय में प्रेषित किया गया था. विवेचना में घोर लापरवाही देख पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है. निलंबन के कार्यवाही के बाद एसपी के तेवर देख पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!