महराजगंज : भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अगया के सिवान में भैंस चरा रहे अजमतपुर गांव के रहने वाले अवधबिहारी पर एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दिया.

सिवान में भैंस चरा रहे अवधबिहारी अपनी जान बचाने के लिए सनकी युवक से सिवान में भागने लगे. मनबढ़ युवक भी अवधबिहारी को दौड़ा-दौड़ा कर धारदार चाकू से शरीर के कई हिस्सों में गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल की चीख़ – पुकार सुन ग्रामीणों ने अगया निवासी सनकी युवक धर्मपाल पुत्र रामाश्रय साहनी दबोच लिया.

ये भी पढ़ें : #BigBreaking : बदमाश ने सीने और सर में मारी गोली, थाने में किया सरेंडर

सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने सनकी युवक धर्मपाल को गिरफ्तार कर जाँच में जुट गई है. वहीं घायल अवधबिहारी का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में पहुँच घायल अवधबिहारी का हाल जाना व चिकित्सकों को समुचित इलाज़ करने का निर्देश दिया.

0Shares
error: Content is protected !!