महराजगंज : भिटौली थानाक्षेत्र के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर शिवाला में अज्ञात कारणों से एक युवक ने गाँव के ही सतीश नामक युवक के सीने और सर में गोली मार दी.

गोली चलने से घटनास्थल पर अफरा – तफ़री व भगदड़ मच गई. आनन – फ़ानन में परिजनों ने इलाज़ के लिए घायल सतीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक की नाज़ुक हालत देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफ़र कर दिया.

गोली चलाने वाले आरोपी बदमाश ने थाने में खुद को सरेंडर कर दिया है. घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!