#महराजगंज : भारत – नेपाल के अंतराष्ट्रीय सीमा पर एसओजी व नौतनवां पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. जांच एजेंसियों ने अंतराष्ट्रीय सीमा के बस अड्डे से रुपयों से भरे बैग के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

उक्त अभियुक्त के तार विगत दिन पूर्व नौतनवा थानाक्षेत्र में हवाला कारोबारी के साथ हुई लूट के साथ जुड़ रहे है. हवाला कारोबारी के कुरियर से हुई लूट मामले में बीते दिन तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हई मुठभेड़ में दो बदमाश समेत उनके कब्ज़े से एसओजी व नौतनवा पुलिस ने 16 लाख रुपये बरामद किए थे.

अंतराष्ट्रीय सीमा से बस के सहारे गोरखपुर भागने की फ़िराक में था उक्त युवक. हवाला कारोबारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों का साथी बताया जा रहा है अभियुक्त. अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद जाँच एजेंसियां पूछताछ में जुट गई है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!