महराजगंज लोकसभा सीट से 09वीं बार पंकज चौधरी को प्रत्याशी बनाये जाने पर चौक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार ने समर्थको के साथ मिलकर पटाखा फोड़ा और मिठाई बाटा.

अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि हम सबके अभिभावक जिले के सांसद और माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी को 09वी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर हम सब काफी खुश हैं और हमारे खुशी का आज ठिकाना नही है.

जिले का अमन चैन कायम रखने और डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार जारी रखने के लिए इस बार हर बार से अधिक मतों से माननीय मंत्री जी को हम सब मिलकर विजयी बनाएगें और माननीय मंत्री जी को एक बार फिर संसद पहुचायेंगे.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!