महराजगंज : जवाहर लाल नेहरु स्मारक पी.जी.कॉलेज के ग्राउंड में अयोध्या से महराजगंज के लिए 1001 कलश आई। सभी कलश का पूजन करने के बाद पुरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। नगर के कन्याओं के द्वारा कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाले जाने के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सम्मिलित सभी राम भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम पण्डित दीन दयाल इन्टर कॉलेज में होगा और उसके बाद कलश का शोभायात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ।
शोभा यात्रा जैसे ही जनपद के सड़कों से गुजरी पूरा माहौल राममय हो गया। जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गूंजने लगा। बच्चे- बूढ़े , महिला के साथ ही प्रत्येक वर्गों के लोगों ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री राम एवं सीता का रूप धारण करके नगर के लोगों का मन मोह लिया।
आपको बतादें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर उद्घाटन के समारोह को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नाम दिया गया है।
जिले में निकाले गए भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहे।