maharajganj news

महराजगंज: बीती रात नगर के शास्त्री नगर वार्ड में अज्ञात कारण से एक छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें जनपद महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर में एक छात्रा किराये के मकान में रहती थी साथ ही नगर में स्थित सोनपती देवी महिला महा विद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई भी करती थी।

बीती रात मकान मालिक ने खिड़की से अचानक देखा कि युवती ने घर मे फंदे से लटक कर जान दे दी है। जिसकी सूचना तत्काल सदर कोतवाली को दे दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की नीचे उतारा और साथ ही युवती के परिवार को सूचना दे दी। युवती की जान देने की सूचना मिलने पर परिवार वालो में शोक की लहर दौड़ गयी।

इसे भी पढ़ें : राम मय हुआ महराजगंज, हर ओर राम नाम की गूंज से हर्षित हुआ माहौल

पूछताछ करने पर पता चला कि युवती तेनुअहिया ग्रामसभा की रहने वाली है। वह शास्त्री नगर मोहल्ले में किराये का मकान लेकर बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने मृतक छात्रा का मोबाइल कब्जे में ले लिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बताया कि छात्रा का यह कदम उठाना काफी निंदनीय घटना है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि इसमे किसी की संलिप्तता पाई गयी तो उसे बक्सा नही जाएगा।

error: Content is protected !!