Four interstate thieves including luxury car arrested in maharajganj

महराजगंज : नए साल के अवसर पर महराजगंज पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना,अपर पुलिस अधीक्षक श्री आतिश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सिंह एवं एसओटी/स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से लग्जरी कार समेत चार अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी चोरों को पूछताछ के लिए एसपी ऑफिस लाया गया।

श्यामदेऊरवाँ थाना के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, स्वाट एवं एसओटी की टीम नव वर्ष को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्ध वाहनों की परतावल में चेकिंग के लिए मौजूद थे। पुलिस को एक मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग गोरखपुर से भटहट होते हुए महराजगंज के रास्ते नेपाल में कई गाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस छातिराम छठ घाट के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी इस दौरान तीन लग्जरी कार के साथ चार अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए कारों में दो क्रेटा एवं एक स्विफ्ट शामिल है।

एसपी सोमेंद्र मीणा ने गिरफ्तार किए गए सौरभ नाम के चोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोनू गिरी जो पश्चिम बर्दमान, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वह पेशे से एक बिल्डर है और ड्रीम चॉइस नाम की एक कंपनी चलाता है। उसने मुझे बेचने के लिए 8 गाडियां दिया था जिसमे से 3 को हम नेपाल में आज ही बेचने वाले थे। गिरफ्तार चोरों ने कई गाड़ियों को पश्चिम बंगाल एवं बिहार में बेच दिया है।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण अंतिम दौर में, 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा भारत व समूचा उत्तर प्रदेश

गिरफ्तार किए गए चोरों ने गाड़ियों को देवरिया एवं मऊ में 3 लाख 70 हजार में बंधक रखा था। गिरफ्तार किए गए चोरों से सोनू गिरी ने कहा था कि जहां पर गाड़ी बंधक रखे हो वहां से जल्दी निकाल के नेपाल में बेच दो। सोनू गिरी के कहने पर ही गिरफ्तार किए गए चारों चोर गाड़ियों को बेचने के लिए गोरखपुर से भटहट होते हुए महाराजगंज के रास्ते नेपाल जाने की फ़िराक में थे। गिरफ्तार किए गए चारों चोर माफी मांगते हुए खुद को बेरोजगार बता रहे हैं और उनका कहना है कि हम लोग इसी तरह से धोखाधड़ी और चोरी करके अलग-अलग राज्यों में चोरी किए गए गाड़ियों को बेचते हैं और उसे अपनी जीविका चलाते हैं।

You missed

error: Content is protected !!