Maharajganj News

Maharajganj News : जनपद के एक गांव में एक महिला द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर प्रोस्टीट्यूशन यानी देह व्यापार कराया जा रहा था।

जिसकी जानकारी नाबालिक लड़की के भाई को हो गयी। जिसके बात लड़की के भाई ने सम्बंधित थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें यह मामला जनपद महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक परिवार के नाबालिग लड़की को एक महिला द्वारा देह व्यापार कराया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : कुंवारी लड़की बनी माँ, जिला अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म

उक्त मामले की जानकारी जब लड़की के भाई को हुई तो वह कोल्हुई थाना पर जाकर यह आरोप लगाते हुए तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग बहन को एक महिला द्वारा देह व्यापार कराया जा रहा है।

मामले को गहनता से लेते हुए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना A.H.T.U पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

गौरतलब यह है कि जनपद में इस प्रकार की हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इस तरह का मामला जनपद में होना काफी निंदनीय भी है।

प्रशासन को भी सख्त होने की जरूरत है जिससे इस प्रकार के होने वाले घटनाओ को रोका जा सके और साथ ही इस तरह के निंदनीय मामले को अंजाम देने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!