Maharajganj News

महराजगंज: अवैध निर्माण पर शासन और प्रशासन की मंशा साफ है, अतिक्रमण या तो स्वंय हटाए या बुल्डोजर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इसी क्रम में सिंचाई विभाग द्वारा निचलौल थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल स्थित नहर पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे सिंचाई विभाग, राजश्व विभाग और पुलिस की टीम ने बुल्डोजर चला कर खाली कराया है।

करीब 70 अवैध निर्माण पर यह कार्यवाही की गई है, कुछ लोग यहाँ कारोबार कर रहे थे तो वहीं कुछ ने आशियाना बनाया हुआ था जिसे बुल्डोजर चला कर अवैध कब्जे को गिरवाया गया है।

ये भी पढ़ें : कुंवारी लड़की बनी माँ, जिला अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म

आपको बता दें इन दिनों प्रशासन अतिक्रमण हुए इलाको व जगहों को खाली कराने में तनिक भी लापरवाही नही बरत रही है। अवैध कब्जे वाले जगहों पर बने पक्के मकानों पर बुल्डोजर चलाकर पल भर में जमींदोज कर दिया जा रहा है।

अतिक्रमणकारियों के काफी विरोध के बाद भी बुल्डोजर की गति कम नही हुई। अतिक्रमण हटाने से पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नोटिस और अनाउंसमेन्ट कराया गया था जिसके बाद भी लोग अतिक्रमण को हटाने का नाम नही ले रहे थे।

लिहाजा ऐसे लोगो पर बुल्डोजर की कार्रवाई की गयी है। इस दौरान राजश्व विभाग, सिचाई विभाग और निचलौल पुलिस टीम ने मिलकर अतिक्रमण को साफ कराया है।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!