अभी पिछली चोरियों का पर्दाफाश बाकी ही है,तीन घरों में फिर हो गई सेंधमारी

मथनिया गांव में एक ही रात तीन घरों में सेंधमारी से दहशत का माहौल

महराजगंज : जिले की सिंदुरिया थानाध्यक्ष मनीषा सिंह से सिंदुरिया की थानेदारी संभल नही पा रही है. पिछले 15 दिनों में हुई सात चोरियों का पर्दाफाश होना बाकी ही था कि रविवार की रात चोरों ने मथनियाँ गांव में सेंधमारी कर तीन घरों में और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया महिला थानाध्यक्ष चोरो को पकड़ने के बजाय उल्टे पीड़ित को ही धमका रही हैं.

सिंदुरिया क्षेत्र में लगातार हुई चोरी से लोग परेशान हैं चौक चौराहों पर लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि महिला एसआई मनीषा सिंह से सिंदुरिया की थानेदारी सम्भल नही पा रही है ना जाने कब किसके घर का ताला टूट जाए.

You missed

error: Content is protected !!