महराजगंज : जिले के मिठौरा ब्लाक में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने उच्चाधिकारियों पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है. इस मामले में मिठौरा ब्लाक के आठ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है. नाम न छापने की शर्त पर कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो ने बताया की आए दिन उन्हें जांच के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है, तथा कार्रवाई के नाम पर डरा धमकाकर वसूली की जा रही है.

इतना ही नहीं अगर कोई कर्मचारी इसका विरोध करती है तो उसे विभागीय स्तर पर परेशान किया जाता है. कार्यकत्रियो ने कहा कि अगर न्याय नही मिलता तो साक्ष्य सहित उच्चाधिकारियों से मिलकर अपना शिकायत दर्ज कराया जाएगा की आये दिन विभागीय धन उगाही से हम लोग तंग आ गए हैं.

0Shares
error: Content is protected !!