थानाध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा समूह के पैसे में हेरफेर के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

समूह की महिलाओ के बीच मारपीट का वायरल हुआ था वीडियो

थानाध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने से चर्चाओं का बाजार गर्म

महराजगंज : जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा शिवनाथ निवासी सूर्य प्रकाश चौधरी पुत्र शिव पूजन चौधरी ने मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट महराजगंज को प्रार्थना पत्र संख्या 5741/2023 के तहत थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव समेत चौदह लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और सक्षम अधिकारी से विवेचना कराए जाने की सिफ़ारिश की गई थी.

जिस पर न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने थानाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत चौदह लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया है. घटना दिनांक 6-4-2023 की जहां समूह के पैसे के हेर फेर मामले में जमकर मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

इस मामले में थानाध्यक्ष पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा था जिसमें न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई थाना प्रभारी महेंद्र यादव समेत 14 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!