:- दबंग कर रहे है करोङो की जमीन पर कब्जा

:- पीडित को नही मिल रहा न्याय-पीड़ित ने डीएम एसपी से लगाई गुहार

:- एनएच 730 की बेशकीमती जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से कब्जा

:- भिटौली थानां के किशुनपुर स्थित एन एच 730 का मामला

महराजगंज जिले का नवागत थाना भिटौली जबसे अस्तित्व में आया तभी से सुर्खियों में है चाहे पीटपीट कर हत्या के बाद एसपी कार्यालय के घेराव का मामला हो या फिर दिव्यांग की मौत का मामला हो लेकिन ताजा मामला इन सब से अलग है.

         न्याय के लिए दर – दर भटक रहा पीड़ित

इस बार भिटौली के मिठबोले थानेदार सुनील रॉय पर जमीन कब्जा कराने का आरोप है न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश होने के बावजूद भिटौली पुलिस पीड़ित किसान का उत्पीड़न कर रही दबंगो से मिलकर किसान की जमीन पर कब्जा कराने में भिटौली पुलिस सहयोग कर रही है.

मामले में आरोप लगाते हुए पीड़ित रामगोपाल जायसवाल ने बताया कि टोला किसनपुर में रखवा नम्बर 27 में 116 डिसमिल उनका नम्बर है जबकि विपक्षी ने रकवा नम्बर 26 में 55 डिसमिल किसी अन्य से बैनामा करा रखा है इन्ही दोनो विवादित जमीन पर माननीय न्यायालय का स्थगन आदेश है.

उसके बावजूद विपक्षी का नाम खतौनी से खारिज भी हो चुका है उसके बाद भी पुलिस और प्रसाशन की मिलीभगत से उक्त 55 डिसमिल जमीन पर 27 डिसमिल जमीन का अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है पीड़ित ने जिले के उच्चाधिकारियों से अवैध निर्माण रोकने की मांग की है.

0Shares

You missed

error: Content is protected !!