महराजगंज : नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने अपने कार्यकाल पूर्ण होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ आवास पर मुलाक़ात की. इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान 5 वर्षों में कराए गए विकास कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने का निवेदन किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए

वही कृष्णगोपाल जायसवाल ने नगर के विकास के लिए सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त किया साथ ही कल्याण मंडप निर्माण के लिए एव अन्य विकास कार्यों हेतु निवेदन किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नपा0 अध्यक्ष की मांगों को संज्ञान लेते हुए सभी विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मनोनीत सभासद आकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे.

0Shares
error: Content is protected !!