महराजगंज : नव वर्ष पर महराजगंज पुलिस की तरफ़ से एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जनपद के लोगो को दिया तोहफ़ा. एसपी के नेतृत्व में सर्विलांस टीम की टीम को मिली बड़ी सफलता.

 

दरअसल एसपी डॉ. कौस्तुभ के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानाक्षेत्र से गायब हुए 82 मोबाइल फोन की बरामदगी की गई. जनपद के समस्त थाने पर मोबाइल चोरी होने व गायब होने घटनाएं बढ़ी थी जिसे सर्विलांस सेल की टीम ने प्राथमिकता से लेते हुए सर्विलांस टीम द्वारा 82 अदद स्मार्टफोन बरामद किया गया जिनकी कीमत लगभग 9,91,026 तय की जा रही है.

 

 

गायब हुए 82 मोबाइल फ़ोन हुए बरामद, मोबाइल पाकर मालिको के खिले चेहरे

उक्त स्मार्टफ़ोन को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस वार्ता करते हुए उनके मालिको को सुपुर्द किया. मोबाइल फ़ोन वापस पाकर मोबाइल फ़ोन के मालिकों के चेहरे खिल गए साथ ही एसपी समेत पुलिस टीम को आभार व्यक्त किये. सर्विलांस टीम के उक्त कार्य की सराहना उच्चाधिकारी गण समेत जनपद के आमजनमानस गण कर रहें.

स्मार्टफोन बरामद किए गए टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, कांस्टेबल सूरज गुप्ता तथा कांस्टेबल राजवीर पाठक मौजूद रहें.

0Shares
error: Content is protected !!