महराजगंज: जनपद में पारदर्शी खाद आपूर्ति को सुनिश्चित करने हेतु उपनिबंधक सहकारिता सविंद्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया और कार्यवाही भी की गयी।

उन्होंने बताया कि 28 व 29 जुलाई को रुद्रौली, जमुई जगदौर, आईएफएफडीसी सिंदुरिया, चिउरहां, बैकुंठपुर सहित लगभग आधा दर्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को निरीक्षण में रुद्रौली और जमुई जगदौर सहकारी समिति और आईएफएफडीसी सिंदुरिया में निरीक्षण के दौरान ओवर रेटिंग की बात सामने आई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रुद्रौली और जमुई जगदौर में सचिवों को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी जबकि आईएफएफडीसी के संदर्भ में कार्यवाही हेतु जिला कृषि अधिकारी को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय का स्पष्ट निर्देश है कि जनपद में किसानों को खाद तय कीमत पर ही उपलब्ध करायी जाये। अधिक कीमत वसूलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!