वनमंत्री का जिेले में दौरा

महराजगंज: वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अरुण कुमार सक्सेना ने रामग्राम स्तूप का भ्रमण किया और कुसमहवा अतिथि गृह पर जंगल सफारी को शुरू करने के संबंध में चर्चा भी की।
यूपी टीवी समाचार के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री जी ने कहा कि “सोहगीबरवा में जंगल सफारी की बहुत अच्छी संभावना है और बारिश के बाद जनपद के लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटकों को भी जंगल सफ़ारी का आनंद प्राप्त होगा।”

उन्होंने कहा कि “सोहगीबरवा वन बेहद खूबसूरत है और यहाँ पर्यटन की अच्छी संभावना और जिला प्रशासन इस पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे रामग्राम को भी देखेंगे और रामग्राम व देवदह में वन विभाग द्वारा जो भी विकास के कार्य कराए जा सकते हैं, किये जायेंगे।”
इसके बाद वन मंत्री द्वारा रामग्राम का निरीक्षण किया व कन्हैया बाबा का दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की। मा. मंत्री जी ने टीले व कन्हैया बाबा शिव लिंग के इतिहास की भी जानकारी ली। उन्होंने स्थल के सुंदरीकरण के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने चौक स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर का दर्शन किया व मंदिर के सुंदरीकरण हेतु चल रहे कार्यों को भी देखा ।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, डीएफओ पुष्प कुमार के., अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!