अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां लग गई है. बताया जा रहा है कि इसी शुरुआत पार्टी नौ अगस्त से करेगी. इस दिन ‘देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा’ निकाली जाएगी. रिपोर्ट्स की माने तो पूर्वांचल को लेकर अखिलेश यादव ने मेगा प्लान तैयार किया है. 

समाजवादी पार्टी प्रमुख द्वारा अखिलेश यादव बीते कुछ दिनों से बीजेपी के खिलाफ आक्रमक अंदाज में नजर आए हैं. अब बीते लोकसभा चुनावों में बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले पूर्वांचल में ही वे अपने चुनावी प्लान की शुरुआत करने जा रहे हैं.

इसकी शुरूआत नौ अगस्त से होगी. इस दौरान ‘देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा’ निकाली जाएगी. पूर्वांचल के गाजीपुर से इसके पहले चरण की शुरुआत की जाएगी. पहले चरण बलिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही होते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी के क्षेत्र वाराणसी में समाप्त होगा. 

वहीं भाजपा सरकार पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधते हुए एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही लिखा है “प्रदेश में हर ओर हत्या, लूट और बलात्कार, विफल हो चुकी डबल इंजन भाजपा सरकार।

0Shares

You missed

error: Content is protected !!