महराजगंज ( सिंदुरिया ) : हरिहरपुर में स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में चारा चरने गई भैंस की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मौजूद लोगों ने भैंस को करंट की चपेट से हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे तथा भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी. जिससे भैंस के स्वामी की आर्थिक क्षति हुई है तथा पूरा परिवार काफी दुःखी है.

ये भी पढ़ें : #Exclusive : अवैध कारोबार के लिए जाना जाने वाला यह जनपद देखिए कैसे मुक्त हुआ, तस्करी की जाल से

जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया टोला मंगलापुर निवासी राजाराम पुत्र श्रीकांत की भैंस जो करीब आठ दिन पहले एक बच्चा जन्म दी थी. रविवार शाम करीब चार बजे भैंस चारा चरने के लिए सिंचाई विभाग की कॉलोनी हरिहरपुर में आयी , जहां करंट विधुत पोल से उतरकर जमीन पर लगे पानी मे आ गया था जिससे भैंस चपेट में आ गई. करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी होने पर आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और विधुत पोल से भैस को छुड़ाने का प्रयास किए लेकिन तब तक भैंस की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना पाकर पशु डॉक्टर योगेंद्र यादव मौके से पहुचकर घटना का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें : महराजगंज: महिला की नग्न वीडियो वायरल होने की उड़ी हवा, इज्जत-आबरू बचाने की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुँची महिला

0Shares

You missed

error: Content is protected !!